गोपालगंज

गोपालगंज जिले के लाला भोजपुरी लोक गायक अभिनेता नगेंद्र उजाला को पंजाब में किया गया सम्मानित

गोपालगंज जिले के कोढ़वलिया गांव निवासी भोजपुरी लोक गायक अभिनेता नगेंद्र उजाला को पंजाब में सम्मानित किया गया है। उनके सम्मानित होने के बाद पंचदेवरी प्रखंड क्षेत्र में खुशी की लहर है।

बताया जाता है कि पंजाब के नकोदर जिले में आयोजित साहित्य सम्मान समारोह में भोजपुरी लोक गायक सह अभिनेता नगेंद्र उजाला को सर्वश्रेष्ठ भोजपुरी लोक गायक व अभिनेता का खिताब दिया गया है। वही अनुपमा यादव, बलिराम बाली, अरशद राज को भी समारोह में सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के अध्यक्ष राजू प्रधान व रविंद्र सिंह सहित कई लोग वहां मौजूद रहे। नागेंद्र उजाला के सम्मानित होने के बाद प्रखंड क्षेत्र में खुशी की लहर है। पूर्व मुखिया उपेंद्र मिश्र, सुनील यादव, वृद्धि चंद गुप्ता, सेमरियां पंचायत के मुखिया अशोक गुप्ता, जिला परिषद सदस्य धीरेंद्र सिंह धीरू आदि ने बधाई दी है। बता दें कि नागेंद्र बचपन से ही संगीत व कला के क्षेत्र में प्रथम स्थान हासिल करते रहे हैं। अब तक दिल्ली, कोलकाता, मुम्बई सहित कई बड़े शहरों में बड़े मंच पर उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। अपनी जीत और अपनी कलाकारी वे विदेशों में भी दिखा चुके हैं। कम समय में ख्याति प्राप्त करने वाले पहले अभिनेता नागेंद्र उजाला बने हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरी सफलता का श्रेय आम जनता है। आम लोगों का सहयोग मुझे बचपन से ही भरपूर मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!