गोपालगंज

गोपालगंज के कटेया में आग लगने से तीन घर जल कर राख, लाखों की संपत्ति के नुक्सान का अनुमान

गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र के रुद्रपुर पंचायत अंतर्गत रुद्रपुर गांव में  शुक्रवार की शाम आग लगने से तीन घर जलकर राख हो गए। आग लगने से पुरे गाँव में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक लाखों की सम्पति जल कर राख़ हो गयी।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जासा गुप्ता के घर में अचानक आग लग गई। आग इतना भयावह हो गया कि देखते ही देखते अगल बगल के हरिवंश राम और नरेश राम के भी घर को अपने आगोश में ले लिया। घर में रखें अनाज, बर्तन, कपड़े, जेवरात और कुछ नगदी के अलावे सभी बिस्तर जलकर राख हो गए। इस अगलगी की घटना में हरिवंश राम की गाय भी गंभीर रूप से झुलस गई। वहीं ग्रामीणों के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अगलगी की घटना में लाखों की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं पीड़ित तीनों परिवार बेघर रहने पर मजबूर हो गए हैं।

खबर लिखे जाने तक मौके पर किसी भी अधिकारी की पहुंचने की सूचना नहीं है। वही पंचायत के मुखिया मुन्ना पांडेय,आनंद गुप्ता मौके पर पहुँच कर घटना की जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!