गोपालगंज

गोपालगंज के कटेया नगर पंचायत चुनाव को लेकर की जा रही ईवीएम कमिशनिंग, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

गोपालगंज के कटेया नगर पंचायत चुनाव को लेकर प्रखंड संसाधन केंद्र सभागार में ईवीएम कमिशनिंग शुरू कर दी गई है। इस दौरान प्रखंड परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम दिखा।

बता दे कि कटेया नगर पंचायत का चुनाव प्रथम चरण में 10 अक्टूबर को होना है। जिसमें मुख्य पार्षद,उप मुख्य पार्षद एवं 13 वार्ड पार्षद के लिए चुनाव होना है। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह उप निर्वाची पदाधिकारी धीरज कुमार दुबे ने बताया कि नगर में मुख्य पार्षद,उप मुख्य पार्षद एवं 13 वार्ड पार्षद के लिए 10 अक्टूबर को चुनाव होना है। नगर के 13 वार्डों में 21 मतदान केंद्र बनाया गया है। जिसके लिए ईवीएम कमिशनिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है।इस दौरान मतदान केंद्र के अनुसार ईवीएम के बैलेट यूनिट में बैलेट पेपर लगाने तथा सीलिंग किया जा रहा है। कमिशनिंग के दौरान संबंधित पद के प्रत्याशी व उनके निर्वाचन अभिकर्ता भी मौजूद है।वहीं दूसरी तरफ नगर के सभी मतदान केंद्रों पर सफाई का कार्य चल रहा है। साथ ही 7 चलंत बूथ को भी तैयार किया जा रहा है।सभी बूथों पर विकलांग मतदाताओं के लिए रैंप बनाने के कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!