गोपालगंज

गोपालगंज: 24 घंटे निर्जला व्रत रह कर अपने पति की लम्बी उम्र की सुहागिन महिलाओँ ने की कामना

थावे प्रखंड में धूमधाम से मनाया गया हरितालिका तीज ब्रत।सुहागिन महिलाएं 24 घंटे निर्जला व्रत रह कर अपने पति की लम्बी उम्र की कामना की।

गोपालगंज: थावे प्रखण्ड में हरितालिका तीज व्रत मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। सुहागिन महिलाएं नए वस्त्र पहनकर विधि विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना की। सुहागिन महिलाएं 24 घंटे निर्जला व्रत रह कर अपने पति के लम्बी उम्र होने की कामना की।

इस दौरान सुहागिन महिलाओं ने तीज व्रत पर विभिन्न प्रकार से बनाए गए पूजा की सामग्री से सुख समृद्धि एवं पति के लम्बी उम्र होने के लिए पूजा अर्चना की। इसके साथ ही तीज व्रती महिलाओं ने यथा शक्ति छूकर दान भी किया। बताया जाता है कि इस व्रत को करने से महिलाएं पुण्य की भागी बनती है। इस व्रत को करने से काफी पुण्य-फल मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!