गोपालगंज

गोपालगंज: पंचदेवरी के पैक्सों में आम सभा कर वार्षिक कार्य योजना हुई तैयार, विकास पर किया चर्चा

गोपालगंज: पंचदेवरी के सभी पैक्स में रविवार को एक आम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पैक्स में की जाने वाली वार्षिक कार्य योजनाए तैयार की गई।बैठक के दौरान कार्यकारिणी के सदस्यों ने पैक्स में वार्षिक लाभ-हानि,पैक्स के विकास सहित विभिन विन्दुओं पर चर्चा की गई।

प्रखंड के सेमरिया पैक्स गोदाम पर आयोजित आम सभा मे बीसीओ विमलेश कुमार ने कहा कि किसानों को पैक्स के माध्यम से उपलब्ध होने वाली सभी सुविधाएं मिले इसके लिए आमसभा के माध्यम से वार्षिक कार्य योजनाएं तैयार की जा रही हैं।वही व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रफुल्ल राय ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के सभी किसानों को पैक्स के माध्यम से दी जाने वाली सुविधाएं ससमय उपलब्ध कराई जाएंगी।इस दौरान सदस्यों के द्वारा पिछले वर्ष में हुए विकास और लाभ हानि की गणना भी की। बैठक में कार्यकारिणी के सदस्यों ने भगवानपुर पैक्स की तरह अन्य पैक्स में भी यूरिया- खाद उपलब्ध कराने की मांग की ।जिसपर बीसीओ ने किसानों की इस समस्या का निदान कराने का आश्वासन दिया।

मौके पर बीसीओ विमलेश कुमार, जेएसएस विशाल सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रफुल्ल राय, पैक्स अध्यक्ष राजेश मिश्रा, प्रबन्धक हरेश चन्द्र मिश्र, मुखिया अशोक प्रसाद गुप्ता, पिंटू तिवारी, नवमी सिंह, मुन्ना मिश्र, विनोद साह, जय राम गुप्ता आदि थे।

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!