गोपालगंज

गोपालगंज: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारतीय जनता पार्टी ने पंचदेवरी में निकाला तिरंगा यात्रा

गोपालगंज: हर घर तिरंगा कार्यक्रम अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी ने पंचदेवरी प्रखंड में आज तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। तिरंगा यात्रा जमुनहां बाजार, डियूलियां बाजार, जनता बाजार, भगवती नगर, बइसिया बाजार होते हुए प्रखंड मुख्यालय पंचदेवरी पहुंचकर संपन्न हो गई। यात्रा में शामिल लोग भारत माता की जय वंदे मातरम तथा तिरंगा हमारी शान है, घर-घर की पहचान है, आदि देशभक्ति के नारे लगा रहे थे।

यात्रा के समापन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व प्रखंड प्रमुख भाजपा नेता रवि प्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि कि तिरंगा हमारी शान है। हमारा स्वाभिमान है। तिरंगे पर प्रत्येक भारतवासी को गर्व है । इसीलिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने झंडा कानून में संशोधन करके आम आदमी अपने घर पर तिरंगा लगा सके इसकी व्यवस्था कर दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का आवाहन पर प्रत्येक घर तिरंगा लगाने के लिए लोगों में होड़ मची हुई है। हर व्यक्ति राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता अपना सर्वस्व निछावर करके भारत माता की रक्षा में तैयार है। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मण्डल अध्यक्ष सन्तोष सिंह जिला उपाध्यक्ष पूर्व प्रखंड प्रमुख रवि प्रकाश मणि त्रिपाठी, उमेश प्रधान कर रहे थे।

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!