गोपालगंज

गोपालगंज जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर ने समाहरणालय परिसर में लगाया जनता दरबार

गोपालगंज जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी द्वारा समाहरणालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार मे ज़िले के विभिन्न प्रखंडो से अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर आए फरियादियों की समस्याओं को सुनकर ज़िला पदाधिकारी द्वारा आवश्यक कार्यवाही के लिए सम्बन्धित विभाग को प्रेषित किया गया।

जनता दरबार मे भूमि विवाद, शिक्षक नियोजन, भू-अर्जन से सम्बंधित मुआवजा, आपदा सम्बन्धित अनुग्रह अनुदान जैसी समस्याओं को लेकर फरियादियो द्वारा अपनी बातें कही गयी। इस दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा फरियादियो के पास स्वयं जाकर उनकी समस्याओं को सुना गया एवं आवश्यक कार्यवाही का भरोसा दिया गया। जनता दरबार मे सबसे ज्यादा मामले भू-विवाद से सम्बंधित थे।

विदित हो कि प्रत्येक शुक्रवार को ज़िला पदाधिकारी द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!