गोपालगंज

गोपालगंज पहुंचे सांसद व जदयू के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ आलोक कुमार सुमन, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

गोपालगंज के जदयू सांसद डॉ आलोक कुमार सुमन पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनने के बाद आज पहली बार गोपालगंज पहुंचे। पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व सांसद के गोपालगंज पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। जदयू सांसद जैसे ही गोपालगंज की सीमा में प्रवेश किए वैसे ही सैकड़ों की संख्या में जड्यू कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। उसके बाद वे पार्टी नेताओं के साथ थावे रोड स्थित अपने आवास पहुंचे।

गोपालगंज स्थित आवास पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जदयू सांसद ने कहा कि उनके अभिभावक और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने उन्हें कोषाध्यक्ष बनाकर एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि यह गोपालगंज के लिए भी गौरव का क्षण है। जब गोपालगंज के किसी पार्टी नेता को इस तरह की बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को और पार्टी को वे जनजन तक लेकर जाएंगे। सरकार की उपलब्धियो को जनता तक लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि जदयू और एनडीए सरकार बिहार और देश के विकास के प्रति प्रतिबद्ध है।

इस मौके पर जदयू के जिलाध्यक्ष संजय चौहान, युवा जदयू नेता सतीश कुमार, चेतन श्रीवास्तव, पार्टी के जिला प्रवक्ता आदित्य शंकर शाही सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!