गोपालगंज

गोपालगंज के मांझागढ़ में शौच करने गए एक युवक की तलाब में गिरने से हुई मौत, गांव में छाया मातम

गोपालगंज में रविवार की सुबह शौच करने गए एक युवक की तलाब में गिरने से मौत हो गयी। घटना मांझागढ़ थाना क्षेत्र भटवलिया गांव के बताई जा रही है।

घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि अर्जुन राम के 18 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार राम रविवार की सुबह गांव से बाहर शौच करने गया था। शौच करते समय तालाब में गिर गया। जिससे घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही घर मे कोहराम मच गया। घटना की जानकारी होते ही राजस्व पदाधिकारी अर्चिता भारती मार्ग ने घटना स्थल पर पहुच कर घटना की जांच कर परिजनों को पोस्टमार्टम कराने को कहा। परिजन गोपलगंज पोस्टमार्टम कराने के लिए गए परन्तु बिना पोस्टमार्टम कराये आधा रास्ते से लौट कर युवक का आनन-फानन में दाह संस्कार कर दिए। पोस्टमार्टम नही कराने की वजह से सरकारी लाभ से बंचित रह जाएंगे परिजन।

युवक चार भाई और दो बहन था, भाई में तीसरे नम्वर था। इसी वर्ष द्वितीय श्रेणी से इंटर पास किया था। वहीं घर का होनहार लड़का था। गरीबी के कारण घर मे शौचालय नही रहने के वजह से बाहर शौच करने के लिए जाता था। पिता अर्जुन राम माता रीता देवी , भाई धीरज, पंकज हिमांशु ,बहन युक्ति का रो-रो कर हालत खराब है। मा आंगनबाड़ी केंद्र पर गांव में ही सहायिका की कार्य करती है। जिससे परिवार का परिवरिश होता है और घर के सदस्य मजदूरी कर घर के भरण पोषण करने में सहयोग करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!