गोपालगंज

गोपालगंज: प्रेमी संग दिल्ली से फरार हुई प्रेमिका की बरामदगी के लिए गोपालगंज पहुँची दिल्ली पुलिस

गोपालगंज: दिल्ली के आनंद बिहार में रहकर मेहनत मजदूरी करने वाले एक युवक के साथ उसके पड़ोस की लड़की से नैना चार हो गया और दोनों एक दूसरे के हमेशा के लिए होने के लिए फ़रार हो गए। लड़की के परिजनों ने आनंद बिहार थाना में लिखित आवेदन देकर लड़की की बरामदगी की गुहार लगाई थी। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने ततपरता दिखाते हुए लड़की को सकुशल बरामद कर अपने साथ दिल्ली लेती गई। हलांकि प्रेमी फ़रार बताया जाता है।

घटना के सन्दर्भ में बताया जाता है कि सिवान जिले के निवासी निर्मल श्रीवास्तव के बेटा गुड्डू श्रीवास्तव अपने भाई और भाभी के पास दिल्ली गया था। इसी बीच उसे भाइ के पड़ोसी के लड़की से उसे प्यार हो गया। दोनों फोन पर बाते करते रहते थे। दोनों के बीच प्रेम इस कदर परवान चढ़ा की दोनों हमेशा के लिए एक दूसरे के होने के लिए कसमें खाकर दिल्ली से फरार हो गए। इधर लड़की के घर से गायब होने पर उसके परिजनों ने स्थानीय थाना में लिखित नामजद आवेदन देकर लड़की की बरामदगी के लिए गुहार लगाई। वही पुलिस ने प्राप्त आवेदन के अधार पर त्वरित कार्यवाई करते हुए कॉल डिटेल्स के आधार पर उसके लोकेशन का पता लगाया जसमे लोकेशन गोपालगंज मिला। इज़के बाद आनंद बिहार थाने के दो एसआई संजीव व प्रवीण गोपालगंज के लिए रवाना हुए। इस दौरान पुलिस ने मोबाईल लोकेशन के आधार पर प्रेमी के भाई और भाभी को सदर अस्पताल से हिरासत में लेकर पूछताछ की। काफी सख्ती से पूछताछ के बाद प्रेमी के भाभी के निशानदेही पर उसके घर की जब तलाशी ली गई तो उसके ही झोपड़ी से बरामद हुई। हांलांकि पुलिस के आने की सूचना पाकर प्रेमी फ़रार होने में सफल रहा। वही दिल्ली पुलिस ने लड़कि को सकुशल बरामद किया। इस सन्दर्भ में लड़की ने कहा की मै अपने मन से यहां हूँ और अपने प्रेमी से प्यार करती हूं। उसी से कोर्ट मैरिज भी कर ली और उसी के साथ रहना चाहती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!