गोपालगंज

गोपालगंज: नवविवाहिता की गेहूं के खेत से मिला अधजला शव, 10 दिन से अपने ससुराल से थी गायब

गोपालगंज में नवविवाहिता की तेजाब से जलाकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद गेहूं के खेत में अधजला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के पसरमा गांव की है। मृतक महिला की पहचान पसरमा गांव के दूधनाथ प्रसाद की पुत्री कुलवंती देवी के रूप की की गई है। जिसकी शादी तीन माह पहले यूपी में हुई थी।

पसरमा गांव में लोगों की भीड़ जुटी है। खेत में महिला का अधजला शव मिला है। चादर में लिपटी यह लाश 25 वर्षीय कुलवंती देवी की है। कुलवंती अपनी दुनिया से बहुत दूर जा चुकी है, जो कभी वापस नहीं लौट सकती। महिला की हत्या का आरोप ससुराल वालों पर लगा है।

बताया जाता है कि 23 साल की कुलवंती की शादी 12 दिसम्बर 2021 में कुशीनगर जिले के बीरवट गांव निवासी अक्षय कुमार से हुई थी। कुलवंती की शादी उसके परिजनो ने काफी धूमधाम से किया था। लेकिन उसे क्या पता था कि शादी के तीन माह बाद ही उसकी लाश उसी के खेत से बरामद होगी। कुलवंती के भाई ने बताया कि उसकी बहन दुबारा अपने ससुराल नही आई थी। शादी के बाद से ही पति उसे प्रताड़ित करता था और गला दबाकर हत्या करने की कोशिश करता था। इस दौरान विवाहिता के भाइ उसके ससुराल जाकर समझा बुझा कर मामला शांत करवाया, लेकिन आज उसकी अर्धजली शव उसी के गेंहू के खेत से बरामद किया गया।

वहीं सदर एसडीपीओ संजीव कुमार का कहना है कि तेजाब से जलाने की बात सामने नहीं आई है। लेकिन किसी ज्वलनशील पदार्थ से महिला का चेहरा और हाथ को जलाया गया है। पुलिस के मुताबिक हत्या के बाद महिला की पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे और हाथ को जला दिया गया है। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर तफ्तीश में जुट गई है, ताकि कुलवंती की हत्या का सच सामने आ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!