गोपालगंज

गोपालगंज: महाराष्ट्र के राज्यपाल के हाथों राष्ट्र गौरव सम्मान पुरस्कार से सम्मानित होंगे जिलाधिकारी

गोपालगंज: प्रशासनिक क्षेत्र मे बेहतर प्रशासक के रूप मे कार्य किये जाने एवं समाज एवं राष्ट्र मे महान कार्यो का संज्ञान लेते हुए ज़िला पदाधिकारी गोपालगंज डॉक्टर नवल किशोर चौधरी को देश भक्ति आज़ादी का अमृत महोत्स्व थीम पर आधारित पिपरी चिंचवड़ पुणे महाराष्ट मे विश्व मैत्री संघ द्वारा राष्ट्र गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

विदित हो की भारत वर्ष मे विभिन्न क्षेत्रो मे सामाजिक, वैदकीय, प्रशासनिक, पत्रकारिता, जनजागृति, संगीत, विज्ञान, राष्ट्र समर्पण, शहीद, उद्योग, शिक्षा, तंत्र विज्ञान, राष्ट्र सेवा, राजनीति के क्षेत्र मे अद्वितीय कार्य करने वाले समाज रत्नो को उनका मानवर्धन एवं उत्साह वर्धन हेतु राष्ट्र गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाना है। इसी क्रम मे ज़िला पदाधिकारी को भी महाराष्ट्र के महामहिम राज्यपाल भगत सिंह कोशयारी के द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!