गोपालगंज

गोपालगंज में 42 वर्षीय किसान की हत्या, अपराधियों ने हत्या के बाद मृतक के शव को नहर किनारे फेंका

गोपालगंज में 42 वर्षीय किसान की हत्या कर दी गई। वही हत्या के बाद मृतक के शव को नहर के किनारे फेंक दिया गया। आज बुधवार को दोपहर में शव मिलने की सूचना जैसे ही लोगो को मिली। सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मामला श्रीपुर ओपी के सोनगढ़वा गांव का है। 42 वर्षीय मृतक का नाम कमलेश सिंह है और वह श्रीपुर ओपी के राजपुर खाप गांव के रहने वाले थे।

मृतक के बहनोइ हरेंद्र प्रसाद ने बताया कि उनके रिश्तेदार कमलेश सिंह कल सुबह से अपने घर से लापता थे। लापता होने के बाद उनकी हर जगह खोजबीन की गई थी। लेकिन का कुछ पता नहीं चला। आज बुधवार को दोपहर में सूचना मिली एक व्यक्ति का शव सोनगढ़वा गांव के समीप नहर के किनारे पड़ा हुआ है। सूचना मिलने के बाद मौके पहुंचे परिजनों ने उनकी पहचान। मृतक के परिजनों के मुताबिक कमलेश सिंह की हत्या की गई है। और हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए उनके शव को नहर के किनारे सोनगढ़वा गांव के बाहर फेंक दिया गया है।

बहरहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!