गोपालगंज

गोपालगंज के पंचदेवरी में अगलगी में मोटरसाईकिल, साइकिल सहित पांच लाख से अधिक की क्षति

गोपालगंज: पंचदेवरी प्रखंड के गिरिधर पोइयां नोनिया टोली व बनकटियां में अचानक आग लग गयी, जिसमें आठ घर जल कर राख हो गये। इस घटना में लगभग पांच लाख रूपये से अधिक की क्षति हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रामदेव महतो के घर में अचानक आग लग गयी। अभी लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें आसमान छूने लगीं। जो लोग घर के अंदर थे, उनलोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचायी। काफी प्रयास के बाद भी घर से सामान नहीं निकाले जा सके। घर में नगद रुपये, अनाज, कपड़ा सहित सभी सामान जलकर राख हो गये। आग के विकराल रूप को देख आस-पास के कई गांवों के लोग घटना स्थल पर पहुंच गये। ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। दमकल की गाड़ी बुलानी पड़ी। सूचना मिलने के कुछ ही देर बाद फुलवरिया से दमकल पहुंच गयी। दमकल व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

पीड़ितों में रामदेव महतो, सहदेव महतो, सुदामा महतो, बुंदेला महतो, महाराज महतो, श्रीकांत महतो, रामरजन महतो शामिल हैं। घटना के बाद कई पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हैं। श्रीकांत महतो व सुदामा महतो को काफी क्षति हुई है। श्रीकांत की बाइक, साइकिल सहित कई कीमती सामान भी अगलगी में जल गये हैं।

घटना के बाद पीड़ित परिवार दाने-दाने को मोहताज हो गये हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सीओ आदित्य शंकर ने मामले की पूरी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि जांच की जा रही है। जांच के बाद पीड़ित परिवारों को नियमानुकूल सहायता उपलब्ध करायी जायेगी। वही बनकटियां में हुई अगलगी में नंदू यादव की फुस की पलानी जल गई, जिसमें मौजूद भैंस झुलस गई। वहीं पलानी पुरी तरह से जल कर राख हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबु पाया जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!