गोपालगंज

गोपालगंज होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाए जाने हेतु शांति समिति की हुई बैठक

गोपालगंज जिला पदाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभा कक्ष में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम उप विकास आयुक्त द्वारा बैठक में उपस्थित शांति समिति के माननीय सदस्यों एवं पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।

गोपालगंज जिलांतर्गत होली एवं शबेबरात पर्व 2022 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाए जाने हेतु विधि व्यवस्था संधारण एवं शांति सुरक्षा के सम्बंध में माननीय सदस्यों ने सुझाव दिया। बैठक में होली पर्व को लेकर विधि व्यवस्था व अन्य पहलुओं पर समिति के सदस्यों ने जिला प्रशासन को अवगत कराया।

बैठक में बताया गया कि होली पर डीजे पूर्ण रूप से बंद रहेगा। यदि डीजे की शिकायत मिलती है तो विधिसम्मत कार्यवाही की जाएगी। बैठक में कहा गया कि दोनों पर्वो के सौहार्द पूर्ण ढंग से सम्पन्न हेतु असामाजिक एवं घृणा फैलाने वाले लोगो पर सूक्ष्मता से निगरानी रखा जाएगा। सभी सदस्यों द्वारा पूर्व में विवादित स्थलों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था के बारे में कहा गया। उप विकास आयुक्त द्वारा सभी स्थलों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था हेतु अनुमंडल पदाधिकारी व सदर डीएसपी को निर्देश दिया गया। बैठक में बताया गया कि लहरिया कट मोटर सायकल चलाने वाले युवाओं, ट्रिपल लोडिंग करने वाले पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

बैठक में अपर समाहर्ता बीरेंद्र प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी गोपालगंज उपेंद्र कुमार पाल, एसडीएम हथुआ राकेश कुमार, सदर डीएसपी ज्योति कुमारी, वरीय उप समाहर्ता पुष्पा कुमारी, अनंत कुमार, ज़िला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा सहित शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!