गोपालगंज

गोपालगंज: महाशिवरात्रि अनुष्ठान खत्म कर लौट रहे व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत, बेटी व भाभी जख़्मी

गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के सिरिसिया गांव के पास सोमवार को अनियंत्रित पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि महिला समेत एक बच्ची जख़्मी हो गई। वही महिला की स्थिति नाजुक देखते हुए चिकत्सकों ने बेहतर ईलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया है। मृतक की पहचान सिरसिया मौजे निवासी रघुवंश सिंह के पुत्र चनेश्वर सिंह के रूप में की गयी है।

दरअसल घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि महाशिवरात्रि के अवसर में मृतक के परिजन बेलवनवा ग़ांव स्थिति भगवान शिव के मंदिर में सुबह से ही अनुष्ठान कर रहे थे। अनुष्ठान खत्म होने के बाद मृतक बाइक पर अपने भाभी विजय सिंह कि पत्नी आशा देवी व पुत्री स्वीटी को बैठा कर घर लौट रहा था। तभी कुचायकोट के पास बजरंग टॉकीज के पास हादसा हो गया और इस हादसे में चन्देश्वर सिंह की मौत हो गई। जबकि जख़्मी आशा देवी के शरीर से अधिक खून गिरने के कारण डॉक्टर ने हालत चिंताजनक बतायी है। वहीं हादसे की सूचना पाकर पहुंची कुचायकोट पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं हादसा होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

परिजनों के अनुसार दस साल पहले मृतक की पत्नी की मौत हो गयी थी। जिसके बाद दिल्ली के एक फैक्ट्री में काम कर जीविका चलाता था। दस दिन पहले भतीजी के शादी में घर आया था। मंगलवार को हादसा होने के बाद परिजनों में महाशिवरात्रि त्योहार की खुशियां मातम में बदल गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!