गोपालगंज: पंचदेवरी के युवक की गुजरात में सड़क दुर्घटना में मौत, खबर सुन परिजनों में मचा कोहराम
गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र के एक युवक की मौत गुजरात के सूरत में सड़क दुर्घटना में हो गई। मृत युवक पंचदेवरी प्रखंड के रूपी बगही गांव निवासी परशुराम सिंह का 28 वर्षीय बड़ा बेटा सनी दयाल सिंह था। वह चार माह पूर्व घर से कमाने के लिए गुजरात के सूरत में गया हुआ था।
सनी दयाल सिंह शेटरिंग कारपेंटर का काम करता था। शनिवार की देर शाम काम कर वह अपने रूम के लिए निकला था, कि रास्ते में ट्रक ने उसे ठोकर मार दी। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। हालांकि आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक की पत्नी ललिता देवी, बेटा प्रेम कुमार, पिता परशुराम सिंह, माता दीपावली देवी का रो रो कर बुरा हाल हेै।