गोपालगंज

गोपालगंज: मांझा प्रखण्ड के मुखिया संघ अध्यक्ष पद पर दो लोगों ने अपने-अपने बहुमत का किया दावा

गोपालगंज के मांझा प्रखण्ड के मुखिया संघ अध्यक्ष के पद का विवाद थमने का नाम नही ले रहा है। जहाँ दो लोग मुखिया संघ के अध्यक्ष बनने का दावा कर रहे है।

बता दे की मांझागढ़ प्रखण्ड अंतर्गत शफा पुर पंचायत के मुखिया मंटू सिंह दावा कर रहे है कि सभी निर्वाचित मुखिया का प्रखण्ड कार्यालय में बैठक कर सर्वसम्मति से उन्हें मुखिया संघ का अध्यक्ष चुना गया है। वही दूसरी तरफ आदमा पुर पंचायत के मुखिया रिकू देवी के पति सुजीत राम दावा कर रहे है कि मंटू सिंह के अध्यक्ष चुने जाने के पूर्व 9 जनवरी को सभी मुखिया के बैठक कर सभी मुखिया के सर्वसम्मति से उन्हें मुखिया संघ का अध्यक्ष चुना है। सुजीत राम ने कहा की मांझागढ़ प्रखण्ड अंतर्गत 20 पंचायत के मुखियाओं में से 12 पंचायत के मुखिया ने उन्हें मुखिया संघ का अध्यक्ष बनाया है। उनके पास समर्थन में 12 मुखियाओं ने 18 जनवरी को कोर्ट में शपथ पत्र दिया है। उसके बावजूद दलित और कमजोर समझ कर उनसे मुखिया संघ के अध्यक्ष पद छीनने का प्रयास किया जा रहा है। अगर किसी को संदेह हो तो इसकी निष्पक्ष जांच करा ली जाय। उन्होंने कहा की अगर 12 मुखिया उनके समर्थन में नही है तो हमे इस पद की कोई लोभ मुझे नही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!