गोपालगंज

गोपालगंज के थावे में हाई टेंशन तार के चपेट में आने से युवक झुलसा, सदर अस्पताल में चल रहा ईलाज

गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र के नयका टोला पैठान पट्टी गांव में टेंट लगा रहे एक युवक 33 हजार के तार के सम्पर्क में आ गया। जिससे युवक बुरी तरह झुलस गया। वही मौके पर मौजूद लोगों ने तत्तकाल ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां चिकित्सको के देख रेख में उसका ईलाज चल रहा है।

घटना के सन्दर्भ में बताया जाता है कि करेंट से झुलसा युवक शहाबुद्दीन के पुत्र फिरोज आलम बताया जाता है। जो पेशे से टेंट के काम करता है। आज देर शाम उसी गांवमें टेंट लगाने गया था। लोहे के पाइप का टेंट जैसे ही लगाने की कोशिश किया तभी पास से गुजर रही 33 हजार के हाई टेंशन तार के सम्पर्क में आ जाने के कारण वह झुलस गया। गलिमत रही कि बिजली तुरंत कट गई जिससे युवक को जान बच सकी। वही मौके पर मौजूद लोगो ने झुलसे युवक को तत्तकाल सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उसकी ईलाज चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!