गोपालगंज

गोपालगंज सदर अस्पताल परिसर में दिव्यांगों के दिव्यांगता प्रतिशत की जांच के लिए लगाया गया कैम्प

गोपालगंज सदर अस्पताल परिसर में शुक्रवार को दिव्यांगों की जांच के लिए शिविर लगाया गया। जांच में दिव्यांग पाए गए लोगों को एक सप्ताह बाद प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इस कैम्प में कुल 150 के आसपास दिव्यांग की जांच की गई। जिसमें 68 लोगो में 40 प्रतिशत दिव्यांगता पाई गई। इसमें 42 में हड्डी से जुड़े, आंख से संबंधित 18 तथा सीपी के 8 दिव्यांग पाए गए। जांच के बाद अब इन दिव्यांगों को दस दिन के अंदर दिव्यांगता प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

बता दे की सरकार दिव्यांग लोगों के लिए कई योजनाएं चला रही है। लेकिन इन योजनाओं का लाभ उन्हीं लोगों को मिलता है जिसके पास दिव्यांगता प्रमाण पत्र है। शुक्रवार को दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने के लिए शिविर लगाकर दिव्यांग लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई।

इस दौरान हड्डी रोग चिकित्सक अमर कुमार, नेत्र चिकित्सक एसके गुप्ता सहित अन्य चिकित्सकों ने 150 दिव्यांग लोगों की जांच किया। जांच के बाद अब दस दिन के अंदर इनको प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

कैम्प का नेतृत्व कर रहे डॉ. अमर कुमार ने बताया कि दिव्यांगों को उपकरण देकर समाज में सम्मान से जीने एवं उनकी दक्षता बढ़ाने का प्रयास सरकार द्वारा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!