गोपालगंज

गोपालगंज: अस्पताल प्रशासन की लापरवाही, मौत के 24 घंटे बाद भी इमरजेंसी वार्ड में पड़ा रहा शव

गोपालगंज सदर अस्पताल प्रशासन की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। एक अज्ञात मरीज़ के मौत के 24 घंटे बाद भी उसका शव इमरजेंसी वार्ड में पड़ा रहा। जिसके कारण इमरजेंसी वार्ड में मौजूद अन्य मरीज़ और उनके मरीजन बदबू से परेशान रहे।

आपको बता दें कि गोपालगंज सदर अस्पताल में कल सुबह में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई थी। जिसके बाद 24 घंटे तक गोपालगंज सदर अस्पताल के वार्ड नंबर 3 में अज्ञात व्यक्ति का शव बेड पर पढ़ा रहा। बताया जाता है कि लगभग 20 दिन पहले अज्ञात व्यक्ति इस सड़क हादसे में घायल अवस्था में गोपालगंज के सदर अस्पताल में आया था। जिसके बाद से वह सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पड़ा हुआ था। उसकी सही से देख रेख नहीं करने की वजह से कल सुबह उसकी मौत हो गई। वहीं मौत के बाद उसके शव को वैसे ही अस्पताल में सड़ने के लिए छोड़ दिया। शव के 24 घंटे बीत जाने के बाद अस्पताल के चारो तरफ बदबू होने लगी और मरीजों की परेशानी बढ़ने लगी। लेकिन अस्पताल प्रशासन उसे अनदेखा करती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!