गोपालगंज: पंचदेवरी प्रखंड के जमुनहां बाजार में 100 मीटर लंबा छात्र-छात्राओं ने निकाला तिरंगा यात्रा
गोपालगंज के पंचदेवरी प्रखंड के जमुनहां बाजार में 100 मीटर लंबा तिरंगा यात्रा छात्र-छात्राओं ने निकाली। डॉ राजेंद्र प्रसाद मेमोरियल स्कूल के वार्षिकोत्सव के पूर्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। तिरंगा यात्रा स्कूल प्रांगण से होकर राजेंद्र चौक, सब्जी मंडी होते हुए जमुनहां हाई स्कूल के खेल मैदान में पहुंचा। जहां से वापस होकर पूरे बाजार में भ्रमण किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने शांति का संदेश देते हुए लोगों से नशा से दूर रहने की अपील भी की।
तिरंगा यात्रा को देखने के लिए सड़कों के किनारे लोगों की भीड़ जुट गई थी। इस दौरान बच्चों की झांकी लोगों के मन को मोह रही थी। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे बाजार में जाम की स्थिति बनी हुई थी। हालांकि बच्चे एक तरफ से जा रहे थे, लेकिन तिरंगा यात्रा को देखने के लिए लोग सड़कों पर रुक जा रहे थे। जिससे जाम की स्थिति बनी हुई थी बनी रही।
इस मौके पर जगत नरायण श्रीवास्तव, मुन्ना मिश्रा, मनोज कुमार, रिंकी कुमारी आदि थे।