गोपालगंज

गोपालगंज पहुचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, अपनी दादी मराछिया देवी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

गोपालगंज में बीती देर रात पहुचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सर्किट हाउस में जहा रात्रि विश्राम किया। वही वे आज रविवार को अपने पैत्रिक गाँव फुलवरिया के लिए निकल गए। फुलवरिया जाने से पहले तेजस्वी यादव मीरगंज पहुचे। यहाँ उन्होंने अपनी दादी मराछिया देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मरछिया देवी का प्रतिमा मीरगंज के मरछिया देवी चौक पर स्थापित किया गया है। अपनी दादी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद तेजस्वी यादव अपने पैत्रिक गाँव फुलवरिया और ननिहाल सेलार कला की तरफ निकल गए।

उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि गोपालगंज उनका घर है। इसलिए वे अपनी दादी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। उसके बाद वे अपने फुलवरिया स्थित दादी के घर को देखने जायेंगे। इसके अलावा वे अपने ननिहाल सेलार कला भी जायेंगे। वहा घर देखेंगे और लोगो से मुलाकात करेंगे। अपने गाँव और घर के लोगो का हालचाल लेंगे।

तेजस्वी यादव के साथ राजद के जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक रियाजुल हक़ राजू सहित भारी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद थे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक वे देर शाम गोपालगंज वापस लौटेंगे। यहाँ सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। कल पार्टी नेताओ के साथ बैठक करेंगे और बैठक के बाद शाम को मीडिया को संबोधित करेंगे। उसके बाद कल शाम को तेजस्वी यादव पटना वापस लौट जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!