गोपालगंज

गोपालगंज डीएम और एसपी मांझागढ़ पहुँच कर फसल कटनी जांच कार्यक्रम का किया शुभारंभ

गोपालगंज डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी और एसपी आनंद कुमार ने किसानों के खेत में पहुंचकर फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना और कृषि योजनाओं का फीडबैक लिया।

बिहार राज्य फसल सहायता योजना के अंतर्गत अगहनी धान फसल का कटनी प्रयोग का निरीक्षण जिला पदाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी के द्वारा मांझागढ़ प्रखंड के भड़कुइया गांव में किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने कहा कि फसल कटाई प्रयोग उत्पादन और उपज दर, क्षति के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है। इसके अंतर्गत कटनी का प्रयोग संभाविक रैंडम पद्धति से निकालकर प्लॉट का चयन किया जाता है, जिसमें प्लॉट का कट साइज 10 मीटर लंबा और 5 मीटर चौड़ा यानी कुल 50 वर्ग मीटर में किया जाता है। 50 वर्ग मीटर में किए गए कटनी में कुल 16 किलो 900 ग्राम धान उपजाया गया है।

जिलाधिकारी ने स्थानीय किसानों से बात कर उनकी समस्यायों की जानकारी ली। वहीं, किसानों से कृषि योजनाओं और कार्यक्रमों का फीडबैक भी लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!