गोपालगंज

गोपालगंज: महम्मदपुर थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक, 15 अक्टूबर तक मूर्ति विसर्जन का निर्देश

गोपालगंज के महम्मदपुर थाने में आज शांति समिति की बैठक की गई। जिसमे महम्मदपुर थाना अध्यक्ष शशिरंजन कुमार ने कहा की सभी लोग दशहरा का पर्व मनाये यह हमलोगो का बहुत बड़ा पर्व है। साथ में थाना अध्यक्ष शशि रंजन कुमार ने कहा कि सभी लोगों को 15 तारीख तक मूर्ति का विसर्जन भी कर देना है और मूर्ति विसर्जन में नाही डीजे और नाही नाच गाना और नाही जुलूस निकालना है। शांति पूर्वक पर्व मनाकर मूर्ति का विसर्जन करना है। शांति समिति में सभी जगहो पर जितना ही मुर्ति को रखा गया। ऊसको समय सीमा के अन्दर विसर्जन कर देना है। थाना अध्यक्ष शशिरंजन कुमार ने कहा की आगे दीपावली छठ पुजा है उसे भी आपलोग हंशी खुशी आप लोग वह भी पर्व मनाये।

मौके पर महमदपुर थाने में सब इंस्पेक्टर अरबिन्द कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर पंकज कुमार चौधरी , पीएआई मुकेश कुमार, एसआई विश्वम्भर मांझी, एसआई मनोज कुमार सिंह, महम्मदपुर थाने मे कार्यरत मुन्शी आलोक कुमार मिश्रा एवम और पुलिस पदाधिकारी एवम कर्मों मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!