गोपालगंज

गोपालगंज के कटेया में चौपाल लगाकर किसानों को आधुनिक तरीके से खेती करने की दी गई जानकारी

गोपालगंज के कटेया प्रखंड के रामदास बगही पंचायत अंतर्गत मझवलिया में मंगलवार को किसान चौपाल लगाकर किसानों को आधुनिक तरीके से खेती करने की जानकारी दी गई।

इस मौके पर कृषि समन्वयक सुरेश सिंह ने किसानों को बताया कि गेहूं की बुआई से पहले बीज को उपचारित करने से फसल में रोग नहीं लगता है।जिससे अच्छी उपज होगी। 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक गेहूं की फसल की बुआई के लिए उपयुक्त समय होता है। उन्होंने बताया कि जीरो टिलेज विधि से बुआई करने से बीज कम लगती है। इस विधि से बुआई कर कम लागत में अधिक उपज किसान प्राप्त कर सकते हैं। किसान जैविक खेती कर बहुत लाभ कमा सकते हैं। उन्होंने किसानों से पराली नही जलाने की अपील की। पराली जलाने से वातावरण प्रदूषित होता है। साथ ही खेतों में मौजूद उर्वरा शक्ति समाप्त हो जाती है।उन्होंने जीरो टिलेज विधि से खेती करने,आत्मा योजना,प्रमाणित बीज बोने आदि पर भी चर्चा की।

इस दौरान कृषि समन्वयक मैनुद्दीन अंसारी, किसान सलाहकार उमेश कुशवाहा, सत्य प्रकाश गोंड़ एवं काफी संख्या में कृषक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!