गोपालगंज

गोपालगंज डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी के पहल पर अब बदलेगी जिला केंद्रीय पुस्तकालय की तस्वीर

गोपालगंज शिक्षा विभाग कार्यालय में स्थित जिला केंद्रीय पुस्तकालय की दशा अब बदलेगी। जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी के निर्देश पर जिला शिक्षा विभाग इस पुस्तकालय के दशा को बदलने में जुट गया है। रविवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी राज कुमार शर्मा के देखरेख में डीपीओ स्थापना मनीष कुमार सिंह, डीपीओ माध्यमिक शिक्षा बृजेश कुमार, डीपीओ सर्व शिक्षा अभियान अशोक पांडेय, डीपीओ मध्यान भोजन योजना साहेब आलम एवं शिक्षा विभाग के कर्मी समेत स्काउट सदस्यों ने आज जिला केंद्रीय पुस्कालय में साफ सफाई में हिस्सा लिया।

सभी पदाधिकारियों सहित सभी कर्मियों ने साफ सफाई में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। स्वयं जिला शिक्षा पदाधिकारी व सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारियो ने ना सिर्फ खुद अपने हाथों से झाड़ू लगाकर पुस्तकालय की साफ सफाई की, बल्कि दीवारों व मेजो पर पड़ी धूल की परतों व छतों पर लगे झालो को भी साफ किया।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि पुस्तको का हमारे जीवन मे बहुत महत्व है। इसलिए इस पुस्तकालय को संजो कर रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अब यह पुस्तकालय नियमित रूप से नए सुविधाओ के साथ सुचारू रूप से चलेगा। पुस्तकालय में बिजली, पंखा, पानी इत्यादि की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय को सुचारू रूप से चलाने हेतु सभी पदाधिकारियों के साथ साथ आम अवाम से भी सहयोग लिया जाएगा। इसके लिए सभी अपने अपने स्तर से सहयोग करेंगे। इसके साथ ही पुस्तक दान अभियान की भी शुरुवात की गई। डीईओ व सभी डीपीओ ने आम जन से पुस्तक दान अभियान में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि आप ना सिर्फ पुरानी, नई पुस्तको को दान कर सकते है बल्कि पुरानी अलमारी, कुर्सी, मेज इत्यादि भी इस पुस्तकालय को दान कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!