गोपालगंज

गोपालगंज: पर्यावरण को बचाने के लिए सिरिसिया भावना कप कमेटी ने वृक्षारोपण का किया आयोजन

गोपालगंज: पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत ही आवश्यक है। वृक्षारोपण कार्यक्रम आज के परिवेश में जन आंदोलन बनाने की जरूरत है। लोगों को जागरूक करने हेतु जन जागृति अभियान चलाया जाना चाहिए। जितनी ज्यादा हरियाली विकसित होगी, उतना ही अधिक स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण तैयार होगा। यह विचार सिरिसिया भावना कप कमेटी उपाध्यक्ष बबलू सिंह ने उचकागांव प्रखंड के खरहरवा गांव मे वृक्षारोपण करने के उपरान्त व्यक्त किये। उन्होंने बताया की सिरिसिया भावना कप कमेटी ने यह निर्णय लिया है की हर रविवार को कमेटी के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

बबलू सिंह ने कहा कि कहा कि पेड़ों को मनुष्य का सबसे अच्छा दोस्त कहा जाता है, वास्तव में यदि पेड़ नहीं होते तो धरती पर जन जीवन ही नहीं होता। पेड़ हमें विभिन्न प्रकार के फलों और सब्जियों की प्रचुरता प्रदान करते हैं। पेड़ हम सबको छाया प्रदान करते है और वातावरण को ठंडा बनाते है, वातावरण मे नमी के स्तर को नियंत्रित करता है तथा मिट्टी के कटान को रोकने में मदद करता है वृक्षों से बहुत सी जीवन उपयोगी वस्तुएं मिलती है। वृक्षों से ही पर्यावरण का निर्माण होता है।

वृक्षारोपण के अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष कृष्णा कुमार पंडित, उपाध्यक्ष बबलू सिंह, देवजी गुप्ता, राज हुसेन, राजीव ओझा, अजीत ओझा अनूप सिंह आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!