गोपालगंज

गोपालगंज जिला प्रशासन के द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सामुदायिक रसोई की कर दी गयी शुरुआत

गोपालगंज जिला प्रशासन के द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सामुदायिक रसोई की शुरुआत कर दी गई है। इसी कड़ी में आज सदर अंचलाधिकारी के द्वारा रामपुर टेंगराही में सामुदायिक रसोई की जांच की गई। इसमें भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया गया। इसके साथ ही सदर अंचलाधिकारी विजय कुमार सिंह के द्वारा एनडीआरएफ की टीम के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया गया और क्षति का आकलन भी किया गया।

बता दे की अभी भी बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। नदी का जल स्तर अभी भी कम नहीं हुआ है। जिसके वजह से कई गांव जलमग्न हो गए हैं और वहां के निवासियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जगह जगह पर जिला प्रशासन के द्वारा नाव की सुविधा शुरू की गई है। ताकि राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके।

वही गोपालगंज बेतिया नेशनल हाईवे को वनवे किया गया है। क्योंकि इस सड़क पर काफी संख्या में लोग शरण लिए हुए हैं और यहां कम्युनिटी किचन भी शुरू कर दी गई है। मंगलवार को भी 3 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी का डिस्चार्ज हुआ है। हालाकि बांध पूर्ण रूप से अभी भी सुरक्षित है। परंतु नदी का जलस्तर खतरे के निशान से डेढ़ मीटर ऊपर बह रहा है। जिसके वजह से बांध के अंदर बसने वाले 43 गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है और वहां लोग काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। जिला प्रशासन की टीम भी लगातार बांध क्षेत्रों की मॉनिटरिंग में लगी हुई है रात्रि में भी बांधों पर प्रशासन की टीम गस्ती कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!