गोपालगंज

गोपालगंज: कटेया के सोना नदी में नहाने के दौरान डूबने से किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र के सिधवनिया के एक किशोर की डुमरिया गांव के सोना नदी के पुल के समीप नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। परिजनों में रुदन क्रंदन मच गया।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सिधवनिया निवासी इम्तियाज अहमद का 18 वर्षीय पुत्र शहरयार अहमद रविवार को डुमरिया गांव से पश्चिम सोना नदी के पुल के समीप नहा रहा था। उसी दौरान संतुलन खोने से वह पानी में डूब गया। बच्चों के हो हल्ला करने पर आसपास के लोगों की जानकारी हुई। साथ ही इसकी सूचना युवक के परिजनों के मिली। किशोर के परिजन रोते बिलखते उक्त जगह पहुंचे। इसी बीच ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी। घटना की सूचना मिलते हीं कटेया थानाध्यक्ष सुमन कुमार मिश्र दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं ग्रामीणों एवं पुलिस ने शहरयार अहमद की खोज शुरू कर दी। लगभग 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शहरयार अहमद को पानी से बाहर निकाला गया। साथ ही आनन फानन में इलाज के लिए उसे रेफरल अस्पताल कटेया लाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

इस घटना की जानकारी होते ही परिजनों में रुदन क्रंदन मच गया। मृत युवक अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!