गोपालगंज

गोपालगंज: भोरे के बीपीएस कॉलेज से अगवा की गई छात्रा मुंबई से बरामद, आरोपी युवक भी गिरफ्तार

गोपालगंज में भोरे के बीपीएस कॉलेज में मार्क्सशीट लाने गयी किशोरी को भोरे पुलिस ने मुंबई से बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान एक युवक को भी गिरफ्तार किया। दोनों को पुलिस मुंबई से लेकर भोरे पहुंची। जहां दोनों से पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया जायेगा।

बता दें कि थाना क्षेत्र के रकबा गांव की एक लड़की बीपीएस कॉलेज में अपना मार्क्सशीट लाने एक सप्ताह पूर्व गयी थी। जहां से बगहवां मिश्र गांव का एक युवक चंदन साह अपनी बाइक से लेकर उसे लेकर चला गया। जिसे पुलिस ने अगले ही दिन गिरफ्तार कर लिया था। जिससे पूछताछ के दौरान ही पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि लड़की मुंबई में है। इसके बाद पुलिस की एक टीम मुंबई गयी, जहां से अपहृत लड़की और एक आरोपित युवक थाना क्षेत्र के सबेयां गांव निवासी अविनाश कुमार को बरामद कर भोरे लेकर आयी। जहां दोनों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!