गोपालगंज

गोपालगंज में जलजमाव ने सदर प्रखंड के आधा दर्जन पंचायतों के लोगों का कर दिया है जीना मुहाल

गोपालगंज में बाढ़ और जलजमाव ने सदर प्रखंड के आधा दर्जन पंचायतों के लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। इस पंचायतों के लोग पिछले 8 साल से गंडक के बाढ़ और जलजमाव का दंश झेल रहे हैं।

ग्रामीणों के मुताबिक यादोंपुर मंगलपुर महासेतु के निर्माण के बाद ही इस इलाके में बाढ़ जैसे हालात हैं। जलजमाव की वजह से उनकी सैकड़ों एकड़ में लगी गन्ने की फसल और अन्य फसलें पूरी तरह बर्बाद हो जाती हैं। जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।

स्थानीय जिला पार्षद सदस्य प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह ने सीएम से लेकर डीएम को कई बार पत्र लिखकर महासेतु पर सलूइस गेट के निर्माण की मांग की है। ताकि इस इलाके के लोगों को जलजमाव से निजात मिल सके।

जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि अरूण कुमार सिंह के मुताबिक वर्ष 2013 में यादोंपुर मंगलपुर महासेतु का निर्माण कराया गया था। इस महासेतु के निर्माण के दौरान यहां विशुनपुर में सलूइस गेट का निर्माण नहीं कराया गया। जिसकी वजह से महासेतु के बाई तरफ करीब आधा दर्जन पंचायतो में बाढ़ जैसे हालात से लोग जूझ रहे हैं। बरसात के पानी और गंडक के जलस्तर बढ़ने से इस इलाके में जलजमाव हो जाता है। जिसकी वजह से सैकड़ों एकड़ में लगी गन्ने की फसल, मकई की फसल और धान की फसल पूरी तरह से पानी में डूब जाती है। और 8 महीने तक यहां जलजमाव रहता है। जिससे आगे गेहूं की फसल भी नही लगा पाते है।

चतुरबगहा गांव के निवासी सत्येंद्र यादव के मुताबिक सदर प्रखंड का चतुर बगहा, विशुनपुर पश्चिमी, बरईपट्टी, रामपुर टेनग्राही, गुमानीया जैसे कई पंचायतें हैं। जो पिछले 8 साल से जलजमाव का दंश झेल रहे हैं। खेतों में लगी फसल खराब हो जाती है। यह पानी 8 महीने तक खेतो में लगा रहता है। जिससे इस इलाके में अब कोई फसल नहीं हो पाती है।

ग्रामीणों ने सीएम और जल संसाधन विभाग से जल जमाव की समस्या से निदान पाने का मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!