गोपालगंज

गोपालगंज: आकाशीय बिजली गिरने से मवेशी चराने गांव के चावर में गए दो किशोर कि मौत, 4 घायल

गोपालगंज: आकाशीय बिजली गिरने से शुक्रवार की दोपहर दो किशोरों की मौत घटना स्थल पर हो गई। जबकि चार किशोरियां घायल हो गई। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायलों को गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। मृतकों में कुचायकोट थाने की खैरटिया गांव के रूपन यादव का 12 वर्षीय पुत्र पवन कुमार व सुरेंद्र यादव का 12 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार शामिल है। वहीं इस घटना मे एक मवेशी की मौत घटना स्थल पर ही हो गइ। जबकि घायलों में भोला यादव की 12 वर्षीय पुत्री रागिनी कुमारी, शारदानंद यादव का 12 वर्षीय पुत्री आंचल कुमारी, रमाकान्त यादव की 12 वर्षीय पुत्री रंजू कुमारी व भुटी यादव का 12 वर्षीय पुत्र निकी यादव शामिल हैं। इनमें से रागनी कुमारी व आंचल कुमारी को गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को खैरटिया गांव के दर्जन भर किशोर व युवक मवेशियों को चारा चराने के लिए बलथरी गांव के पास स्थित कोहइ चवरं में गए थे। इसी दौरान बूंदाबांदी शुरू हो गइ। बूंदाबांदी होते ही मवेशियों के साथ सभी पेड़ के नीचे छुपने के लिए चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पवन व चंदन पेड़ से सटे बैठे थे। जबकि रागिनी, आंचल, रंजू व निकी सहित अन्य पेड़ के नीचे बगल में थे। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली पेड़ पर गिर गई।

दो किशोरों की मौत आकाशीय बिजली गिरने से होने की सूचना मिलते ही गांव से लेकर अस्पताल तक चित्कार पुकार शुरू हो गई। खैरटिया व बलथरी गांव के काफी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे। वही गांव में इस घटना के बाद मातमी सन्नाटा पसर गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ था। परिजनों के चित्रकार व पुकार से अस्पताल परिसर में भी गमगीन माहौल हो गया था।परिजनों को लोग ढाढास बढ़ाते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!