गोपालगंज: सदर प्रखंड कार्यालय में बाढ़ पीड़ितों द्वारा हंगामा के बाद सीओ ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी
गोपालगंज सदर प्रखंड स्थित कटघरवा के लोगों द्वारा हंगामा करने के मामले में अंचलाधिकारी विजय कुमार सिंह ने थाने में 150 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कुछ लोगों को नामजद अभियुक्त भी बनाया गया है। तो वही अधिकांश अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
इन लोगों पर आरोप है कि अंचल कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगाकर इन लोगों द्वारा हंगामा किया गया और गार्ड के साथ झड़प भी की गई। जिसके बाद अंचलाधिकारी ने थाने में आवेदन देते हुए कटघरवा के पूर्व मुखिया राजेश साहनी, पूर्व वार्ड सदस्य हरिकेश यादव, राजेंद्र यादव, लक्ष्मीना देवी ,रामनाथ प्रसाद, सहित 150 लोगों पर मामला दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
बता दे कि प्लास्टिक का तिरपाल नहीं मिलने से नाराज ये सभी लोग अंचल कार्यालय पर सोमवार को सुबह सुबह पहुंचकर हंगामा करने लगे जिसके बाद यह मामला दर्ज कराया गया है।