गोपालगंज

गोपालगंज: सासामूसा स्थित दाहा नदी से एक अज्ञात युवक का मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामूसा स्थित दाहा नदी किनारे एक व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने बताया कि शव की पहचान नहीं हुई है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

बताया जाता है कि गुरुवार को मछली मारने गए कुछ लोगों ने नदी किनारे लाश देखी। लाश मिलने की सूचना पर गांव के लोग बड़ी संख्या में इकट्‌ठा हो गये। लोगों ने लाश मिलने की सूचना कुचायकोट थाना पुलिस को दी।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार की सुबह कुछ लोगों ने दाहा नदी में मछली मारने गया। तभी लाश पर नजर पड़ी पहले लोगों ने समझा की लाश महिला की है जब गौर से देखा तब पता चला की लाश पुरुष की है। इससे पूर्व भी एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली थी जिसकी पहचान अबतक नहीं हो सकी है। लोगों ने बताया कि लाश एक सप्ताह पुराना लगता है। लाश की शिनाख्त होने के बाद ही पता चल पाएगा कि लाश कहां की है।

वहीं थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मृतक के शव की पहचान में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!