गोपालगंज

गोपालगंज में राहत सामग्री नहीं मिलने से नाराज बाढ़ पीड़ितों ने सदर ब्लॉक का घेराव कर किया प्रदर्शन

गोपालगंज में राहत सामग्री नहीं मिलने से नाराज सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों ने जहा जमकर हंगामा किया। वहीं सदर प्रखंड मुख्यालय के मुख्य गेट को बंद कर घंटो नारेबाजी की। सभी प्रदर्शनकारी बाढ़ पीड़ित सदर प्रखंड के कटघरवा पंचायत के रहने वाले हैं। बाढ़ पीड़ितों के मुताबिक उन्हें जिला प्रशासन के द्वारा अब तक किसी भी तरह का प्लास्टिक चादर या कोई राहत सामग्री नहीं दी गई है। जिसकी वजह से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कटघरवा पंचायत के मुखिया राजेश सहनी ने कहा कि उनके पंचायत में ग्रामीणों को बिना सूचना दिए ही व्यक्ति विशेष के द्वारा 250 प्लास्टिक शीट बांट दिया गया। लेकिन किसी भी बाढ़ पीड़ित को इस प्लास्टिक शीट से फायदा नहीं मिला। बल्कि बांटने वालो के द्वारा आपस में ही बंदरबांट कर लिया गया। मुखिया ने सदर सीओ पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन प्लास्टिक चादरों को न तो किसी जनप्रतिनिधि के द्वारा वितरण किया गया। और न ही किसी सरकारी कर्मी के द्वारा वितरण किया गया। फिर ऐसी क्या परिस्थिति आ गई कि किसी व्यक्ति विशेष के द्वारा इसका वितरण कराया गया।

वही बाढ़ पीड़ितों ने कहा कि उन्हें अब तक कोई भी प्लास्टिक चादर या जिला प्रशासन के द्वारा राहत नहीं मिली है। वे बाढ़ से कई दिनों से घिरे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!