गोपालगंज

गोपालगंज: लोजपा में चल रही आंतरिक कलह को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने झाड़ा अपना पल्ला

गोपालगंज: लोक जनशक्ति पार्टी में चिराग पासवान और पशुपतिनाथ पारस के मामले को लेकर भाजपा ने अपना पल्ला झाड़ लिया है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने कहा कि यह उनका अंदरूनी मामला है। जिससे भाजपा का कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि एनडीए में सभी दल के लोगों का स्वागत है। जो एनडीए में शामिल होना चाहते है। देश के विकास के लिए, सुरक्षा के लिए, समृद्धि और संवर्धन के लिए जो भी पार्टी में अपना योगदान देना चाहता है। वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकता है।

पूर्व विधायक ने कहा कि यह पार्टी का अंदरूनी मामला है और उसे पार्टी के लोगों को मिलकर आपस में सुलझा लेना चाहिए। इसमें बीजेपी का कोई लेना देना नहीं है। अगर चिराग पासवान बीजेपी पर मझधार में छोड़ देने का आरोप लगा रहे हैं इसमे पार्टी क्या कर सकती है।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने जदयू द्वारा केंद्रीय मंत्रिमंडल में भागीदारी मांगने को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में किसी को शामिल करने या ना करना यह प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार है और यह प्रधानमंत्री ही तय करेंगे कि से शामिल करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!