गोपालगंज

गोपालगंज: मजबूर पिता ने अपने बिमारी बेटे के इलाज के लिए चारपाई को ही बना डाला एम्बुलेंस

गोपालगंज में गंडक का जलस्तर पहले से थोड़ा कम हुआ है। लेकिन बाढ़ प्रभावित इलाकों में अभी भी बाढ़ का पानी लोगों के घरों में फैला हुआ है। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है। सदर प्रखंड के कटघरवा पंचायत के कई वार्ड पानी में डूबे हुए हैं। कटघरवा पंचायत के वार्ड नंबर 10 में बाढ़ से लोगों की हालत खराब है। यहां की सड़के, यहां के घर, झोपड़ी सब कुछ पानी में डूब गए हैं। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है। बीमार होने पर इस गांव में लोगों को अस्पताल जाने के लिए भारी मशक्कत करना पड़ता है। चारपायी या खाट के अलावा अन्य कोई चारा नहीं है। सिर्फ खाट पर लादकर ही बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाने की मजबूरी है।

ऐसा ही मामला कट घरवा गांव के मणि प्रसाद के साथ हुआ। मणि प्रसाद के बेटे की तबीयत खराब थी। उसे बुखार है। और उसे अस्पताल भी पहुंचाना जरूरी था। मणि प्रसाद अपने बेटे व अन्य ग्रामीणों की मदद से अपने छोटे बेटे को चारपाई पर लाद कर नवादा बांध पर ले जा रहे हैं। बाढ़ के पानी में बेटे को लादकर उन्हें करीब 4 किलोमीटर का सफर तय कर पड़ेगा।

सदर प्रखंड के अलावा गोपालगंज के कई प्रखंडों में बाढ़ के हालात है। जिला प्रशासन ने दावा किया है कि 6 प्रखंडों के 42 गांव बाढ़ से प्रभावित है। जहां 16035 लोगो की आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई हैं। बाढ़ प्रभावित इलाके में 6 सरकारी नाव और 10 प्राइवेट नाव की व्यवस्था की गई है। जिससे बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोगों को बाहर आने में सहूलियत हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!