गोपालगंज

गोपालगंज: सलेमपट्टी में डूबने से दो बच्चों की गई जान, घोंघा चुनने के दौरान पैर फिसलने से हुई घटना

गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र के सलेमपट्टी गांव में पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में एक बच्चा व एक बच्ची है। दोनों बच्चे घोंघा चुनने के लिए अन्‍य बालकों के साथ खेलते-खेलते पानी भरे गड्ढे के पास पहुंचे थे। इस दौरान पैर फिसलने से दोनों उसमें गिर कर डूब गए। गांव क अन्य बच्चे अपने घर लौट गए थे। लेकिन यह दोनों बच्चे अपने घर नहीं पहुंचे थे। जिसके बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की। बाद में खोजबीन के दौरान पता चला कि दोनों बच्चे गांव के मेंं चवर घूमने के लिए गए हुए थे। इसके बाद ग्रामीण दोनों बच्चों की खोज में निकल गए। इसी दौरान ग्रामीणों ने दोनों को पानी भरे निकाल गड्ढे से बाहर निकाला तथा तत्काल अस्पतालले गए। लेकिन उन्‍हें बचाया नहीं जा सका। दोनों बालकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ हैं। मृतकों में सलेमपट्टी गांव के जितेंद्र मांझी का दस वर्षीय पुत्र ईशान कुमार तथा तूफानी माली की ग्यारह वर्षीय पुत्री लूली कुमारी शामिल है।

बताया जाता है की दोनों रविवार की दोपहर अपने घर के पास खेल रहा थे।  गांव के कुछ बच्चों के साथ ईशान व लूली गांव के ही स्कूल के समीप घोंघा चुनने चले गए। सभी घोंघा चुनते घर से करीब 500 मीटर दूर पानी भरे गड्ढे के पास पहुंच गए। गड्ढे में बारिश का पानी भरा था। हालांकि गड्ढे कितना गहरा है, उन्‍हें इसका अनुमान नहीं था। बताते हैं कि वहां पर घोंघा चुनने के दौरान ईशान का पैर फिसल गया और पानी भरे गहरे गड्ढे में गिर गया। ईशान को डूबते देखकर लूली उसे बचाने गई। जिसमें वह वह भी डूब गई। बाद में कुछ बच्चे इसकी जानकारी लोगों को दी तब दोनों को पानी से बाहर निकाला गया। बाद में परिजनों ने दोनों को आसपास ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर पुलिस ने अनभिज्ञता जाहिर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!