गोपालगंज

गोपालगंज में 2 वर्ष पूर्व हुए मिन्टू सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के चैनपट्टी गांव में वर्ष 2016 में गोली मार कर हत्या करने के आरोपित को नगर थाने की पुलिस ने रविवार को थावे से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित सीवान जिले के मुफस्सिल थाने के खालिसपुर गांव के स्व. जगीर खां का पुत्र कुख्यात अपराधी का नाम शाहनवाज खां उर्फ़ टी खां बताया जाता है। टी खां पर हत्या, अपहरण डकैती के अलावा गोपालगंज और सीवान जिले कई अपराधिक मामले दर्ज है।

हेडक्वार्टर डीएसपी रंजन सिन्हा ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया की 29 मार्च 2016 में नगर थाना के चैनपट्टी निवासी मिंटू सिंह की गोलिओ से भुनकर हत्या कर दी गयी थी। मृतक मिंटू सिंह गोपालगंज के चर्चित वकील त्रिपुरारी शरण शर्मा की हत्याकांड का मुख्य आरोपी था। जिसकी दो साल पहले दिनदहाड़े हत्या कर दी गयी थी। इसी मामले में मुख्य शूटर टी खां को नगर थाना पुलिस ने थावे बाजार से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा नगर थाना पुलिस ने आर्य नगर से एक और लूटेरे सीटू पासवान को लूटी गयी 11 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी के पास से चाकू और 2 जिन्दा कारतूस भी बरामद किया है। यह अपराधी गोली मारकर रोड लूट, बाइक लूट सहित कई अपराधिक कांडो का आरोपी है। जिसके ऊपर गोपालगंज, सीवान और सारण में कई मामले दर्ज है। डीएसपी हेड क्वार्टर राजन सिन्हा ने कहा इन अपराधियो की गिरफ़्तारी के बाद अपराधिक मामलो में कुछ कमी आने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!