गोपालगंज

गोपालगंज के कुचायकोट में पुरानी रंजीश को लेकर महिला की पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

गोपालगंज के कुचायकोट थाने के बखरी बलुआ टोला गाव मे गुरूवार को पुरानी रंजिश को लेकर हुए मारपीट कर एक महिला की हत्या कर गई। मृतिका विकास महतो की पत्नी आशा देवी थी। पुलिस घटना स्थल से महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

बताया जा रहा है बखरी बलुआ टोला बखरी गांव के विकास महतो के परिवार से उसी गांव के एक दुसरे परिवार का कुछ समय से विवाद चल रहा था। गुरुवार को दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। एक पक्ष ने मारपीट कर विकास महतो की पत्नी आशा देवी की हत्या कर दी। आशा देवी एक चार माह के दुधमुहे बच्चे की मां थी। मौत के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी के नेतृत्व में पहुची पुलिस बल ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। उधर घटना के बाद परिजनों मे जहा कोहराम मच गया है।

कुचायकोट थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी ने मामले पर बताया की मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के बारे में कुछ बताया जा सकता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!