गोपालगंज

गोपालगंज: एक विधवा के घर में अचानक लगी आग, हजारों रुपए मूल्य की संपति जलकर हुई खाक

गोपालगंज के फुलवरिया थाना क्षेत्र के कोयला देवा गांव में शनिवार की रात विधवा महिला फेंकनी देवी के घर में अचानक आग लग गई। जिसमें हजारों रुपए मूल्य की संपति जलकर खाक हो गई। नष्ट हुई संपत्ति में कपड़ा, बर्तन, जेवर, 8 क्विंटल अनाज व 50 हजार रुपए नगद शामिल है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि उसके परिवार वाले खाना खाकर घर से बाहर सोए हुए थे। इसी बीच आग की लपट दिखाई दी। आग की लपट दिखाई देते हैं उसके पड़ोसी नागेंद्र कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर आग लगने की शोर मचाते हुए इसकी सूचना फुलवरिया पुलिस को मोबाइल पर देते हुए बाहर सो रहे घरवालों को जगाया। घटना की सूचना पर आसपास के लोग पहुंचे जहां ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।

बता दे की आगामी 20 जून को विधवा महिला के दो बेटे सुनील कुमार खटीक व अजय कुमार खटिक की शादी होने वाली है। जिसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसी बीच फुस के घर में अचानक आग लगने से सारा संपति जलकर नष्ट हो गया। अग्नि कांड में सारा संपत्ति स्वाहा हो जाने के बाद विधवा फेंकनी देवी को अपने दोनो लड़को की शादी की चिंता सता रही है। कैसे होगी शादी, यह कहकर विक्षिप्त होकर जमीन पर गिर पड़ी। दोनों लड़के शादी के अवसर पर मुंबई से घर 20 दिनों पूर्व आकर अपनी शादी की तैयारी में लगे हुए थे।

वही विधवा महिला खेतिहर लोगों के खेतों में मजदूरी करअनाज इकठ्ठा की थी। जो अग्नि कांड का भेंट चढ़ गया। उधर घटना की सूचना पर स्थानीय सीओ हेमंत कुमार झा हल्का कर्मचारी को घटनास्थल पर भेजकर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही अग्नि कांड में नष्ट हुए संपत्ति का सूची तैयार कर कार्यालय को सुपुर्द करने का आदेश दिया। वर्तमान में अग्नि पीड़ित परिवार खुले आसमान में रहने को विवश हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!