गोपालगंज

गोपालगंज: थावे थाना की पुलिस पर फायरिंग कर भागने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोपालगंज के थावे थाना की पुलिस पर कुछ दिनों पहले फायरिंग कर भागने का आरोपी सुशील सिंह को थावे थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी सदर एसडीपीओ नरेश पासवान ने पत्रकारों को दी।

सदर एसडीपीओ नरेश पासवान ने बताया कि सुशील सिंह पर थावे और उचकागांव थाना में कई मामले दर्ज है जिसमें वह फरार चल रहा था। कुछ दिनों पहले थावे के थाना प्रभारी विशाल आनंद के ऊपर एक विवाद के समय फायरिंग कर भाग गया था। जिसकी पुलिस काफी समय से तलाश कर रही थी। आज पुलिस कप्तान आनंद कुमार के निर्देश पर इस को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी थावे थाना क्षेत्र के बिशंभरपुर का रहने वाला है। इस को गिरफ्तार करने के लिए थावे थाना प्रभारी छोटन कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई थी जहां से इस को गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!