गोपालगंज

गोपालगंज शहर के बेसिक स्कूल में सामुदायिक रसोई का निरीक्षण करने पहुंचे खान एवं भूतत्व मंत्री

गोपालगंज: कोरोना लॉक डाउन के दौरान लोगों को खाने के लिए किसी भी तरह की परेशानी ना हो। उनके लिए सभी जिलों में कम्युनिटी किचेन का आयोजन किया गया है। गोपालगंज में भी सभी प्रखंडों में दो-दो कम्युनिटी किचेन चलाया जा रहा है। जहां पर गरीब, असहाय, निर्धन और दिहाड़ी पर काम करने वाले मजदूर भी दोनों समय खाना खा सकते हैं।

गोपालगंज शहर के बेसिक स्कूल में सामुदायिक रसोई बनाया गया है। यहां पर मीनू के अनुसार खाना भी बन रहा है। आज सोमवार है और सोमवार को मेनू में चावल दाल और आलू परवल की सब्जी बनाया जा रहा है। यहां पर सूबे के खान एवं भूतत्व मंत्री जनक राम भी निरीक्षण करने पहुंचे हुए है। उन्होंने बन रहे खाने का जांच किया।

जनक राम ने कहा कि बिहार सरकार कोरोना के मरीजों को हर संभव सुविधा दे रही है। इसीलिए गरीब, असहाय और निर्धन लोगों को निशुल्क खाना खिलाये जाने का प्रावधान है। सभी प्रखंड मुख्यालय में दो-दो कम्युनिटी किचेन बनाया गया है। जहां पर दोनों समय जरूरतमंद लोग खाना खा सकते हैं। मंत्री ने कहा की खाने की गुणवत्ता और खाना बनाने के लिए सफाई बहुत अच्छा है। वे खाना बनाने की क्वालिटी और सफाई से संतुष्ट हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!