गोपालगंज

गोपालगंज: पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में जाप कार्यकर्ताओं ने किया एक दिवसीय भूख हड़ताल

गोपालगंज: पप्पू यादव की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए गोपालगंज में भी जन अधिकार पार्टी के नेताओं ने एक दिवसीय भूख हड़ताल किया। जिसमें गोपालगंज के जन अधिकार पार्टी के नेताओं की मांग है कि पप्पू यादव सामाजिक कार्यकर्ता हैं और इतनी बड़ी आपको कोरोना जैसी महामारी में लोगों की मदद कर रहे हैं। सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए हमारे नेता को जेल भिजवा दी है। इसलिए हम सब की मांग है कि पप्पू यादव को किसी भी हाल में रिहा किया जाए। पप्पू यादव की रिहाई को लेकर गोपालगंज के अलग-अलग जगहों पर लोगों ने आगजनी व धरना प्रदर्शन किया।

गोपालगंज के जन अधिकार पार्टी के नेता बाबू हसन ने नीतीश कुमार और राजीव प्रताप रूडी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पप्पू यादव ने छपरा में राजीव प्रताप रूडी की छुपाई हुए एंबुलेंस का पोल खोल दिया था। जिसको लेकर राजीव प्रताप और सेंट्रल के नेताओं के इशारे पर बिहार के मुख्य मानते नीतीश कुमार ने पप्पू यादव को गिरफ्तार करवाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!