गोपालगंज

गोपालगंज: कटेया प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्रखंड के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ किया बैठक

गोपालगंज के कटेया प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार चौबे ने प्रखंड के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ शनिवार को बैठक किया। बैठक के दौरान उन्होंने कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर चर्चा की। साथ ही सभी जनप्रतिनिधियों को दिशा निर्देश दिया कि राज्य से बाहर के आने वाले लोगों की जानकारी प्रखंड को दी जाए। जिससे उसकी तत्काल जांच कराई जा सके।

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर पहले से भी ज्यादा खतरनाक है। इसके लिए सरकार द्वारा जारी की गाइड लाइन का पालन करना जरुरी है। जिसमें मास्क लगाना, सामाजिक दूरी का पालन करना, समय समय पर साबुन से हाथ धोना,सेनेटाइजर का प्रयोग करें एवं दूसरों को भी इन नियमों को पालन करने के लिए प्रेरित करें। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे वैक्सिनेशन के लिए 45 वर्ष से ऊपर के अधिक से अधिक लोगों को टीका लगवाना सुनिश्चित करवाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!