गोपालगंज

गोपालगंज में कार्यपालक सहायको ने 5वें दिन हवन और नमाज पढ़कर जारी रखा अपना हड़ताल

गोपालगंज में कार्यपालक सहायको के हड़ताल का आज जहा पांचवा दिन है। वही कार्यपालक सहायकों ने आज पांचवें दिन शहर के अंबेडकर चौक पर हवन कार्यक्रम का आयोजन किया है। इसके साथ ही अल्पसंख्यक समुदाय के कार्यपालक सहायकों ने नमाज पढ़कर सरकार से अपने मांगे पूरी करने के लिए हड़ताल पर है। यहां पर हवन और नमाज के माध्यम से कार्यपालक सहायक मांगों को पूरी करने के लिए सरकार के ऊपर दबाव बना रहे हैं।

बता दें कि अपनी कई सूत्री मांगों को लेकर पिछले 5 दिनों से प्रदेश भर में कार्यपालक सहायक हड़ताल पर हैं। और गोपालगंज में भी शहर के अंबेडकर चौक पर धरना देकर सरकार के खिलाफ नावबाजी कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!