गोपालगंज

गोपालगंज: मंत्री बनने के बाद पहली बार गृह जिला पहुंचे जनक राम, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

गोपालगंज: सूबे के खान व भूतत्व मंत्री जनक राम मंत्री बनने के बाद आज पहली बार अपने गृह जिला गोपालगंज पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद सबसे पहले जनक राम ने शहर के अंबेडकर चौक स्थित भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस दौरान जिले के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

मंत्री के गोपालगंज में आगमन होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला बनाकर जिले में स्वागत किया। इसके बाद जनक राम सदर प्रखंड के चैनपट्टी स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय पहुंचे। और यहां पर भाजपा नेताओं के साथ बैठक की। भाजपा कार्यालय में बैठक करने के बाद खान मंत्री जनक राम सर्किट हाउस पहुंचे। यहां पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक के बाद वे मीरगंज के लिए निकल गए और यहां पर भाजपा नेता व जिला अध्यक्ष विनोद सिंह के मां के निधन के मौके पर उनके घर पर मातम कुर्सी में पहुंचे। पहली बार मंत्री बने जनक राम रात्रि विश्राम गोपालगंज सर्किट हाउस में करेंगे और फिर कल भी पार्टी नेताओं के साथ बैठक करने के बाद पटना के लिए रवाना हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!