गोपालगंज में पंचदेवरी प्रखंड अंतर्गत संचालित अवैध आरा मिल मालिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र के पंचदेवरी प्रखंड अंतर्गत संचालित अवैध आरा मिल मालिकों के खिलाफ वन उपपरिसर पदाधिकारी कटेया सह पंचदेवरी ने कटेया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
वन उपपरिसर पदाधिकारी कटेया सह पंचदेवरी आसदेव कुमार ने थाने में दिए आवेदन में बताया है कि पंचदेवरी प्रखंड क्षेत्र में संचालित आरा मिलों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिनमें प्रखंड क्षेत्र में संचालित 12 आरा मिल अवैध है।
वहीं पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।