गोपालगंज

गोपालगंज में 58 मतदान केन्द्रों पर आज हो रहा है पंचायत साख समिति के अध्यक्ष पद का चुनाव

गोपालगंज में भी आज पैक्स यानी पंचायत साख समिति के अध्यक्ष पद का चुनाव हो रहा है। गोपालगंज में कुल 58 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। गोपालगंज के 7 प्रखंडों में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है। जिसमें सबसे ज्यादा मांझागढ़ प्रखंड में 4, कुचायकोट और हथुआ प्रखंड में तीन – तीन, जबकि बरौली में दो-दो उचकागांव और थावे और पंचदेवरी प्रखंड में एक – एक पैक्स अध्यक्ष के लिए चुनाव हो रहा है।

गोपालगंज में पैक्स चुनाव को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यहां पर सुबह से 24,011 मतदाता अपना वोट डाल रहे हैं। डीएम और एसपी के द्वारा खुद कई पैक्स मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया है। हथुआ और गोपालगंज अनुमंडल में शांतिपूर्ण मतदान के लिए यहां सभी केंद्रों पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

बता दे कि गोपालगंज में 7 प्रखंडों में कुल 15 पैक्स अध्यक्ष पद के लिए 58 मतदान केंद्र पर चुनाव हो रहा है। हथुआ एसडीएम अनिल कुमार रमन ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। चुनाव के दौरान उनके द्वारा वज्र गृह का भी जायजा लिया गया है। जहां बेहतरीन व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!